शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर

Posted On:- 2025-10-03




मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आधिकारिक रूप से अरबपति की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म उद्योग में 33 साल बिताने के बाद उनकी कुल संपत्ति अब 1.4 अरब डॉलर (12,490 करोड़ रुपए) है। बुधवार को जारी हुई 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025' से इस बात का खुलासा हुआ है। किंग खान अब भारत के सबसे अमीर अभिनेता ही नहीं, दुनिया के सबसे अमीर एक्टर भी बन गए हैं। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, शाहरुख खान आधिकारिक तौर पर अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं। उनकी संपत्ति टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफील्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर) सहित कई अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स से अधिक हो गई है।

शाहरुख खान की नेट वर्थ को बढ़ाने में उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का हाथ है। इसकी स्थापना 2002 में हुई थी, जिसने 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'रईस' और 'पठान' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।

यह सिर्फ फिल्में ही नहीं बनाती, बल्कि यह कंपनी फिल्मों के लिए वीएफएक्स, डिस्ट्रीब्यूशन और कंटेंट राइट्स को भी संभालती है। इस तरह यह भारतीय मनोरंजन उद्योग की बहुत बड़ी खिलाड़ी साबित हुई है।

इसके अलावा शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के को-ओनर भी हैं। उनके पास मुंबई में मन्नत नाम का आलीशान बंगला है, अलीबाग में एक फार्महाउस और लंदन और दुबई में कुछ अपार्टमेंट हैं। यह सब भी उनकी संपत्ति में शामिल है।

इन सबके साथ ही उन्होंने कई अन्य व्यवसायों में भी भारी निवेश कर रखा है। इनके जरिए भी उनकी तगड़ी कमाई होती है।

अन्य भारतीय सेलेब्स की बात करें तो इस सूची में अभिनेत्री जूही चावला और उनका परिवार शामिल हैं, जो दूसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 7,790 करोड़ रुपए बताई गई है। तीसरे नंबर पर हैं बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, जिनकी कुल संपत्ति 2,160 करोड़ रुपए है।

चौथे पायदान पर 1,880 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ करण जौहर हैं और पांचवें नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं। बिग बी की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए बताई गई है।




Related News
thumb

अभिनेत्री नेहा निभाएंगी अन्विता की आत्मकेंद्रित माँ का किरदार

सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल छू लेने वाली कहानी से दर्शकों के दिल जीत रहा है, जिसमें दिवेकर परिवार की खुशियाँ, संघर्ष और आपसी रिश्तों का खू...


thumb

नेशनल अवॉर्ड विनर सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘चरक’ का वर्ल्ड प्रीमियर पे...

सुदीप्तो सेन इंडियन सिनेमा के सबसे जाने माने फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो ऐसी फ़िल्में बनाने के लिए जानें जाते हैं जो पूरे देश में लोगों के बीच चर...


thumb

सारा खान ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी

टीवी शो 'बिदाई' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सारा खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। वह काफी समय से अभिनेता-निर्माता कृष पाठक के साथ रिश्ते में ...


thumb

भंसाली के ऑफिस में दिखे लक्ष्य लालवानी, क्या नए प्रोजेक्ट की तैयारी...

द बै***र्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ से अपना जबरदस्त डेब्यू करने वाले लक्ष्य लालवानी लगता है अब भारतीय सिनेमा के दिग्गज कहानीकारों में से एक की नजर में आ गए है...


thumb

राघव जुयाल जल्द शुरू करेंगे ‘द पैराडाइज़’ की शूटिंग

एक्टर राघव जुयाल अब पैन-इंडिया फिल्म द पैराडाइज का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें लीड रोल में नेचुरल स्टार नानी नज़र आएंगे। राघव हाल ही में फिल्म की स्क्...


thumb

फिल्म जटाधारा में खलनायिका बन सोनाक्षी सिन्हा बनाएंगी नया इतिहास

सोनाक्षी सिन्हा अपने आगामी द्विभाषी (हिंदी-तेलुगु) प्रोजेक्ट 'जटाधारा' से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं क्योंकि ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की इ...