सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया

Posted On:- 2025-09-27




नई दिल्ली (वीएनएस)। लददाख में हुई हिंसा के मामले में अरेस्ट सोनम वांगचुक को जोधपुर के सेंट्रल जेल में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें विशेष विमान से कमांडो दस्ते की कड़ी निगरानी में जोधपुर लाया गया। एयरपोर्ट से जेल तक पूरे रास्ते सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान स्वयं उनके साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए काफिले के साथ जेल तक पहुंचे।

जोधपुर सेंट्रल जेल में सोनम वांगचुक को रखने के लिए प्रशासन ने पहले से ही विशेष इंतज़ाम किए थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें उच्च सुरक्षा बैरक में रखा जाएगा।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन फिलहाल पूरे मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वांगचुक को लेकर केंद्र और राज्य स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।



Related News
thumb

स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विधायी ड्राफ्टिंग लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। स्पष्ट, सरल और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाते हैं...


thumb

प्रियंका गांधी पटना में 2000 महिलाओं से करेंगी बात

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और सांसद प्रियंका गांधी शुक्रवार 26 सितंबर को दूसरी बार बिहार दौरे पर हैं। पटना के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम म...


thumb

रिटायर हुआ मिग-21 फाइटर जेट, चंडीगढ़ में भावुक विदाई समारोह

भारतीय वायुसेना के सबसे पुराने और चर्चित फाइटर जेट मिग-21 को आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया गया। चंडीगढ़ में आयोजित भावुक विदाई समारोह में रक्षा मं...


thumb

प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के डिप्टी पीएम दिमित्री पेत्रुशेव

रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' के अवसर प...


thumb

सस्ता जनरेटर पड़ा महंगा: भाजपा नेता और कर्मचारी की जयपुर में हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और उनके कर्मचारी विकास कुमार की राजस्थान में निर्मम हत्या कर दी गई। आर...