अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान मंगलवार को अम्बिकापुर स्थित विश्राम गृह में जिले के आदिवासी विकास विभाग, कृषि एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं के संबंध में जानकारी ली तथा विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री नेताम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण ढंग के साथ सुनिश्चित किया जाए। विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना रहे।बैठक में किसानों के लिए मांग के अनुरूप बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी से चिकित्सकों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा कहा कि चिकित्सकों को फील्ड में भेजें। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी से उत्पादन एवं वितरण की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण हेतु बाहर भेजें, प्रशिक्षण के पश्चात उनका फीडबैक लें। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री नेताम ने आश्रम-छात्रावासों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार आश्रम-छात्रावासों में रंग-रोगन कराया जाए।
शासकीय उद्यान रोपणी, सूकर पालन प्रक्षेत्र, कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण :
जिला प्रवास के दौरान मंत्री नेताम ने सूकर पालन प्रक्षेत्र एवं कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसी प्रकार उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी का निरीक्षण कर पौधों का अवलोकन किया तथा उत्पादन बढ़ाने कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अंबिकापुर मुख्यालय परिसर में सोमवार को सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष राम किशुन सिंह ने सहकारी ध्व...
राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के अवसर पर सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।...
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सूचित किया गया है ...
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला टीकाकरण अधिकारी ने स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर घर-घर जाकर 05 वर्ष स...
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रही है। योजना के तहत शासकीय कन्या उ...
अपरिहार्य कारणों से मंगलवार, 30 जून 2026 को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।