नव संकल्प के 36 छात्र एसएससी जीडी परीक्षा में हुए उत्तीर्ण

Posted On:- 2025-06-19




जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास अंतर्गत संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान के 36 छात्रों ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित एसएससी जीडी की लिखित परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है।  

36 छात्रों में 5 छात्राएं भी शामिल हैं। सभी सफल छात्र-छात्राएं नवसंकल्प के एसएससी जीडी बैच के छात्र हैं जिन्होंने हॉस्टल की आवासीय सुविधा में रह कर सिर्फ 4 महीने के कोचिंग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है। सभी छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फिजिकल 5 किमी दौड़ और 1600 मी दौड़ के साथ मेडिकल के लिए क्वालीफाई हो गये हैं, फिजिकल और मेडिकल के पश्चात यह सभी छात्र भारत के विभिन्न अर्धसैनिक बल जैसे  बीएसएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एसएसएफ, एनसीबी, सीआईएसएफ़ आदि में सैनिक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

प्राचार्य नवसंकल्प डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया की सभी छात्रों को 4 महीने की कोचिंग के दौरान रहने, खाने सहित प्रतिदिन 5 क्लास, साप्ताहिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टेस्ट, क्विज, कर्रेंट अफेयर्स मैगज़ीन, ग्रुप डिस्कशन आदि के माध्यम से परीक्षा हेतु तैयार किया गया। कोचिंग के दौरान तैयारी को परीक्षा के प्रकृति के हिसाब से डिजाईन किया गया था, इन्ही प्रयासों का नतीजा है की लगातार दुसरे वर्ष भी नवसंकल्प के छात्रों ने एसएससी जैसी केन्द्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े हैं।

वर्ष 2024 में भी संस्थान से कुल 24 छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी। सभी सफल अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल राउंड के तैयारी के लिए भी संस्थान में जल्द ही प्रारंभ की जायेगी।

उर्तीण हुए छात्रों में आशीर्वाद भारतेंदु, बालेश्वर, बिन्देश्वर, फ्रांसिस तिग्गा, सलीम खाखा, ओंकार साय, अरविन्द केरकेट्टा, रोहित केरकेट्टा, विमल, संदीप साय, नेहरू लाल, विनोद मिंज, नितेश एक्का, संदीप कालो, अनुज केरकेट्टा, मनीष मिंज, प्रदोन खलखो, अरुण पैंकरा, संतोष एक्का, निलेश पैंकरा, बादल सोरेन, सक्रांत भगत,नितेश फुलेश्री, माया सागर, नोवेल टोप्पो, अनिश खलखो, अजय तिर्की, प्रमोद साय, अस्मिन टोप्पो, एस. प्रधान, अरुण भगत, सविता भगत, दीपा सिदार, अमीना, श्रिस्टी और रचना कछ्च्प शामिल हैं। संस्थान के अब तक के वर्षों में एसएससी जीडी का सर्वाेत्तम रिजल्ट है साथ ही यह उपलब्धि की बात है की सफल अभ्यर्थियों में 5 छात्राएं भी शामिल हैं और अब  जिले की ये बेटियाँ भी देश की सीमाओं में जा कर कार्य करेंगी। ख़ास बात यह रही की सफल छात्रों में भाई बहन की जोड़ी ने एक साथ यह परीक्षा पास की है अमीना एवं बिन्देश्वर सफल अभ्यर्थियों के ऐसे कई छात्र शामिल हैं  जिनके छोटे या बड़े भाई बहन पहले ही नवसंकल्प के माध्यम से अग्निवीर और पैरामिलिटरी फ़ोर्स में चयनित हो चुके हैं।

नवसंकल्प संस्थान सन 2018 से लगातार देश के सेना में जाने हेतु जशपुर जिले के छात्रों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है और संस्था से अब तक 100  से अधिक छात्र सैनिक सेवाओं के लिए चयनित हो चुके हैं, सफल अभ्यर्थियों के संस्थान के विषय विशेषज्ञ विनीत तिवारी, मनीष गुप्ता, विवेक पाठक, शैलेश कोसले, खुशबू द्विवेदी एवं समन्वयक आशुतोष चौबे, निरा गुप्ता समेत पुरे स्टाफ ने बधाई दी है। नवसंकल्प का लगातार नई सोपानों को पार करने में संस्थान के प्राचार्य डॉ ए.के.श्रीवास्तव का नेतृत्व एवं सभी शिक्षकों का अपनी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन है।




Related News
thumb

महतारी वंदन योजना : सीएससी केंद्रों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्...

महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 तक जिले के चिन्हांकित सी.एस.सी. केंद्रों तथ...


thumb

गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवे...

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्...


thumb

विधिक जागरूकता कार्यक्रम: न्यायाधीश ने छात्रों को कानूनी अधिकारों ए...

विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन में आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर म...


thumb

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह नहीं करने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अपील

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की संभावना को मद्देनजर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार उत्तम प्रसाद जिला क...


thumb

ग्रामीण स्तर पर कानूनी जागरूकता : बावामोहतरा में लोक अदालत के प्रति...

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्श...


thumb

बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा को स...

बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्...