तेंदूपत्ता घोटाला: EOW ने आरोपी को दंतेवाड़ा की जगह रायपुर कोर्ट में किया पेश, जज ने लगाई फटकार

Posted On:- 2025-05-05




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में फंसे DFO अशोक पटेल को लेकर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अशोक पटेल को दंतेवाड़ा की विशेष अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन EOW ने दो बार रायपुर कोर्ट में रिमांड हासिल कर लिया। इस पर विशेष अदालत ने EOW को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद अशोक पटेल को दंतेवाड़ा कोर्ट में पेश कर 9 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

साय सरकार में पहली बार किसी IFS अधिकारी की गिरफ्तारी

EOW और ACB ने अशोक पटेल समेत तेंदूपत्ता समिति के कई प्रबंधकों पर छापा मारा था। यह साय सरकार के कार्यकाल में पहली बार है जब किसी भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड की मांग की थी।

सुकमा में 12 ठिकानों पर छापा, 26 लाख नगद बरामद
EOW और ACB ने तेंदूपत्ता घोटाले में सुकमा जिले के 12 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंक निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले। DFO ऑफिस के कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के घर से 26 लाख 63 हजार 700 रुपए नगद बरामद हुए।

7 करोड़ की राशि हड़पने का आरोप
जांच में सामने आया कि वर्ष 2021-22 के तेंदूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक के लगभग 7 करोड़ रुपये की राशि संग्राहकों को नहीं दी गई। आरोप है कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपराधिक षड्यंत्र कर इस राशि का गबन किया। कुछ रकम निजी व्यक्तियों को भी दी गई।

दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी
EOW/ACB ने मनीष कुंजाम, राजशेखर पुराणिक और तेंदूपत्ता समिति के अन्य प्रबंधकों के घरों से दस्तावेज, मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। बरामद सामग्री की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अशोक पटेल पर अनुपातहीन संपत्ति का मामला भी दर्ज है।



Related News
thumb

कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा परीणाम घोषित

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस वर्ष कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की परीक्षा केन्द्रीकृत परीक्षा प्रणाली के माध्यम से आयोजित होने...


thumb

मृतक के परिजन के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पं...


thumb

’सुशासन तिहार में दिव्यांग रामूराम की समस्या पर हुई त्वरित सुनवाई’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन...


thumb

सुतियापाट नहर विस्तारीकरण के लिए 78 करोड़ स्वीकृत, पेयजल-सिंचाई योजन...

कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम दलदली में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने स...


thumb

मुख्यमंत्री की घोषणा: दलदली में कनई नदी से होगी जल आपूर्ति

सुशासन तिहार अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को कबीरधाम जिले के दुर्गम वनांचल ग्राम दलदली में समाधान शिविर का आयोजन कर ग्रामीणो...


thumb

विभागीय कार्यों में रूचि नहीं ली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्...