रायपुर (वीएनएस)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि तथा तीनों तरह के निकायों में पार्षद निधि के रूप में 103 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है। उन्होंने नगरीय निकायों को इन निधियों का सदुपयोग करते हुए राज्य की शहरी आबादी तक यथाशीघ्र योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस राशि से निकायों में मूलभूत विकास के कार्य किए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगमों में महापौर निधि तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि की 50-50 प्रतिशत राशि की प्रथम किस्त के रूप में कुल 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं। तीनों तरह की नगरीय निकायों में पार्षद निधि के रूप में कुल 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए भी जारी किए गए हैं।
विभाग द्वारा नगर निगमों में महापौर निधि के दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष निधि के दस करोड़ 50 लाख रुपए तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि के दस करोड़ एक लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं। वहीं पार्षद निधि के प्रथम किस्त (50 प्रतिशत) के रूप में नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, नगर पालिकाओं को 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए एवं नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज नगर निगम महापौर रामू रोहरा की अध्यक्...
धमतरी नगर में लम्बे समय से चले आ रही जलभराव की समस्या का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने के लिए राज्य शासन ने शहर के ड्रेनेज प्लान को मंजूरी दे दी है...
जिले के किसानों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से अब कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर प्रगतिशील किसानों के खेतों में किसान चौपाल लगाईं ...
छत्तीसगढ़ के होमगार्ड विभाग में महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 जून 2025, रविवार को आयोजित होगी। यह परीक्षा व्यवसायिक प...
सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जांगला निवासी सन्नी लेकाम द्वारा व्यक्तिगत शौचालय की स्वीकृति हेतु आवेदन किया गया था। कलेक्ट...
बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की एथलेटिक्स खिलाड़ी संतोषी भण्डारी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) भोपाल के लिए कि...