बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर चन्द्रवाल जिले के किसानों से उनके घरों एवं खेत खलिहानों में मुलाकात कर जिले में खेती-किसानी की वास्तविक हालात के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। जिससे कि वे जिले में खेती-किसानी की जमीनी हकीकत से रूबरू हो सके। इसके अंतर्गत कलेक्टर चन्द्रवाल आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बुंदेली एवं सुरसुली में पगडंडी मार्ग से होते हुए किसानों के खेतों में पैदल पहुँचकर खेती-किसानी के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम बुंदेली में किसान भोग सिंह साहू के घर में एवं ग्राम सुरसुली में किसान केशव साहू के खेत में पहुँचकर खेती-किसानी के कार्य के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर चन्द्रवाल ने किसानों एवं ग्रामीणों से मौजूदा रबी सीजन में उनके खेतों में लगाए जाने वाले फसलों तथा उनके पैदावार के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर चन्द्रवाल ने किसानों को समझाईश देते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन धान के फसल हेतु अत्यधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा भूजल स्तर में भी लगातार गिरावट आ रही है। उसे ध्यान में रखते हुए किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का, चना, सरसों आदि फसलों के अलावा अन्य दलहन एवं तिलहन फसल लगाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इन फसलों में पानी की खपत बहुत ही कम होने के अलावा कम लागत में अच्छी आमदनी भी हो जाती है। चन्द्रवाल ने ग्राम सुरसुली के किसान केशव राम को कहा कि उनके खेतों में पानी की समुचित प्रबंध हो गया है। इस कारण उन्हें इसका सदुपयोग करते हुए रबी सीजन में भी शाक-सब्जी के अलावा दलहन एवं तिलहन फसल लगाना चाहिए। इस दौरान एसडीएम शिवनाथ बघेल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विकासखंड जगदलपुर के तहत ग्राम पंचायत तितिरगांव में सुशासन तिहार 2025 के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में ...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों का साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत किया गया। उन्होंने स्वीकृत न...
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस वर्ष कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की परीक्षा केन्द्रीकृत परीक्षा प्रणाली के माध्यम से आयोजित होने...
राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादूर पं...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन...
कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल ग्राम दलदली में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने स...