सिनेमा जगत 2025: सलमान की ‘सिकंदर’, आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ से उम्मीदें

Posted On:- 2024-12-31




मुंबई (वीएनएस)। हिंदी फिल्मों के लिए कारोबार के लिहाज से 2024 अपेक्षाकृत निराशाजनक रहा, हालांकि सिनेमा जगत को ‘सिकंदर’, ‘वॉर 2’, ‘रेड 2’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों के साथ 2025 में बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से काफी उम्मीदें अधिक हैं, जो मार्च में ईद के अवसर मौके पर रिलीज होने वाली है। अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में कंगना रनौत की विवादों में घिरी फिल्म ‘इमरजेंसी’, अक्षय कुमार की युद्ध पर आधारित ‘स्काई फोर्स’, शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर ‘देवा’ और विक्की कौशल अभिनीत ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली ‘छावा’ शामिल हैं।

वर्ष 2025 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) में ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘रेड 2’, ‘हाउसफुल 5’, ‘वॉर 2’, ‘बागी 4’, ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्में लोकप्रिय फिल्मों के सीक्वल भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण धवन की उनके पिता डेविड धवन के साथ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म, काजोल की हॉरर-थ्रिलर फिल्म के साथ-साथ जया बच्चन, सिद्धांत चतुवेर्दी, वामिका गब्बी तथा स्वानंद किरकिरे अभिनीत ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’, यशराज फिल्म्स की आलिया भट्ट अभिनित फिल्म ‘अल्फा’ और आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ भी 2025 में रिजली होंगी।

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सिनेमाघरों के मालिक वितरक-प्रदर्शक अक्षय राठी ने कहा कि ‘सिकंदर’, ‘स्काई फोर्स’, ‘छावा’, ‘रेड 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती हैं। उन्होंने कहा, ”अगर आप 2024 में रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो ‘पुष्पा 2’ और ‘स्त्री 2’ से सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इनके अलावा ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ हद तक अच्छी कमाई की।”

राठी ने कहा, ” फिल्म प्रदर्शन से जुड़े बुनियादी ढांचे को बनाए रखने के लिए हमें हर महीने एक ब्लॉकबस्टर की जरूरत है। हम तीन-चार ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर निर्भर नहीं रह सकते। हमें अधिक तथा लगातार हिट फिल्मों की जरूरत है। 2025 में अधिक संख्या में फिल्मों के मेगा-ब्लॉकबस्टर होने की संभावना है।” हिंदी सिनेमा की बात करें तो वर्ष 2024 में ‘स्त्री 2’ 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली साल की सबसे बड़ी और एकमात्र हिट फिल्म रही। इसके अलावा ‘शैतान’, ‘आर्टिकल 370’, ‘लापता लेडीज’, ‘मुंज्या’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी कुछ अन्य फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया।

‘सिनेमा ओनर्स एंड एक्जीबिटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष नितिन दातार और ‘मिराज एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशक अमित शर्मा ने कहा कि 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों से काफी उम्मीदे हैं। हालांकि अभी यह कह पाना मुश्किल होगा कि कौन सी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।

दातार ने  कहा, ”उम्मीद है कि 2025 अच्छा रहेगा और मैं ‘सिकंदर’, ‘हाउसफुल 5’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘इमरजेंसी’ और ‘छावा’ की रिलीज का इंतजार कर रहा हूं। बाकी फिल्में धीमी शुरुआत करेंगी, लेकिन बेहतर कर सकती हैं।” शर्मा ने कहा, ”बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से 2024 सबसे खराब साल रहा. 2025 में पिछले साल की तुलना में चीजें बेहतर दिख रही हैं क्योंकि इस साल ‘वॉर 2’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘हाउसफुल 5’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘रेड 2’, ‘जाट’, ‘स्काई फोर्स’, ‘सिकंदर’ जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ” तरण आदर्श ने कहा कि कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं जिससे 2025 कारोबार के लिहाज सिनेमा जगत के लिए बेहतर वर्ष साबित हो सकता है। फिल्म व्यापार विशेषज्ञ गिरीश वानखेड़े ने कहा कि सलमान खान की ‘सिकंदर’ संभवत: साल की दिशा तय कर सकती है।



Related News
thumb

'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने किया सीजन 5 का ऐलान

इंडिया का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो आज 3 अप्रैल 2020 को 'पंचायत' सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।...


thumb

हनुमान जयंती पर दिखा राम चरण का दमदार अवतार, 'पेड्डी' का नया पोस्टर...

2026 की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक 'पेड्डी' अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच ज़बरदस्त चर्चा बटोर रही...


thumb

आखिर क्यों आमिर खान चाहते थे कि 'एक दिन' ही हो जुनैद खान की पहली फि...

आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' को लेकर दर्शकों के बीच लगातार जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एक प्यारी और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी का...


thumb

'धुरंधर द रिवेंज' की ऐतिहासिक सफलता के साथ बॉक्स ऑफिस के किंग बने र...

रणवीर सिंह लगातार टिकट खिड़की पर अपना दबदबा कायम करते हुए हिंदी सिनेमा के निर्विवाद शक्ति केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।


thumb

क्या आप जानते हैं: ‘धोनी’ फिल्म में हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्...

एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया, लेकिन एक किरदार ऐसा भी था जिसने उनके मशहूर ‘हेलीकॉप्टर...


thumb

राजामौली के साथ अपने सफर पर बोले NTR, मिलने वाली चुनौतियों पर की बात!

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने हाल ही में अपने अभिनय सफर और निर्देशक एस. एस. राजामौली के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा ...