शकुन्तला को सरकार से मिला पक्का आशियाना और महतारी वंदन योजना से पूरा हुआ सपना

Posted On:- 2024-12-26




बिलासपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह मिली है। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की ओर से प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। बंधवापारा की शकुंतला यादव ने सरकार से मिल रही इस मदद का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने में कर रही है, और आर्थिक संबल की ओर बढ़ रही हैं।

महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की एक ऐसी योजना है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। सरकार से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अपने सपनों को साकार करने में इस्तेमाल कर रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बंधवापारा निवासी शकुन्तला यादव ने बताया कि वे सिलाई का काम कर अपने परिवार को मदद करती है। लम्बे अरसे से वो अपने लिए आधुनिक तकनीक की सिलाई मशीन खरीदना चाहती थी लेकिन पैसों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। सरकार से मिलने वाली महतारी वंदन योजना से मिलने वाली 1 हजार रूपए की राशि बचत कर उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए नयी तकनीक की सिलाई मशीन खरीदी है, और अपने सपने को पूरा किया। अब आसानी से और बेहतर तरीके से वे अपने काम को पूरा कर पा रही हैं।

शकुंतला यादव ने बताया कि हर माह मिल रही राशि उन जैसी जरूरतमंद महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। योजना के पैसों से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बचत भी कर पा रही है। शकुन्तला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास भी मिला है जिससे अब उनका परिवार किराये की जगह अपने मकान में रह रहा है। शकुन्तला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बदौलत मुझ जैसी अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे सपनों को पूरा करने के साथ ही स्वयं को आत्मनिर्भर महसूस कर रही है। सरकार की यह छोटी सी मदद हम जैसी लाखों महिलाओं के लिए बड़ा सहारा है।  




Related News
thumb

प्रशासन की प्राथमिकता: जिला विकास परियोजनाओं की अब होगी सीधी मॉनिटरिंग

जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सांस...


thumb

दैवीय आपदा: प्रभावित परिवारों के लिए 24 लाख रुपये की राहत राशि मंजूर

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में संशोधित प्रावधानों में निहित प्रावधान अनुसार राज...


thumb

जिला पंचायत अध्यक्ष व कलेक्टर ने किया हरी झण्डी दिखाकर अध्ययन दल को...

महाराष्ट्र राज्य में प्रस्तावित एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के निर्वाचित प्रतिभागियों का पाँच दिवसीय अध्ययन भ्रमण को जिला पं...


thumb

जिला खनिज न्यास निधि से चार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थि...

कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय 04 पात्र छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा एम.बी.बी.एस. एवं बी.फार्मेसी हेतु जिला खनिज ...


thumb

प्राचार्य के निलंबन के उपरांत नए प्रभारी प्राचार्य ने किया कार्यभार...

वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय छोटे डोंगर, नारायणपुर में प्राचार्य के निलंबन के उपरांत आयुक्त, उ...


thumb

कलेक्टर ने आत्मसमर्पित माओवादियों को वितरित किया आदर्श किट

राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों के पुनर्वास, सम्मानजनक जीवनयापन और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए निरंतर संवेदनशील प्रयास किए...