बीजापुर (वीएनएस)। बस्तर ओलंपिक 2024 का शुभारंभ होने जा रहा है। बस्तर संभाग जनजातीय बाहुल्य एवं नक्सल प्रभावित है यहां खेल के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान हैं। इस क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत संबंध स्थापित कर यहां के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचान कर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने के लिए बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जाना है।
आयोजित खेल विधाएं :
एथलेटिक्स 100 मी./200 मी./400 मी. ऊंची कूद/शॉटपूट/डिस्कस थ्रो/जैवनि थ्रो 4x100 मी. रिलेरेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबाल, हॉकी जिला स्तर, वेटलिफ्टिंग जिला स्तर, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल एवं रस्साकसी।
आयुवर्ग :
जूनियर वर्ग बालक-बालिका 14 से 17 वर्ष तथा सीनियर वर्ग आयु का बंधन नही, नक्सल हिंसा के दिव्यांगो तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों हेतु संभाग स्तर पर महिला/पुरूष।
पंजीयन के लिए 01 से 20 अक्टूबर 2024 तक बीजापुर जिले के समस्त जनपद पंचायत/नगरीय निकाय, विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।
आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर कवर्धा नगर पालिका ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक कर...
छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले और अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरणों की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर स्थि...
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित बिलाई माता मंदिर न केवल आस्था का प्रमुख केंद्र है बल्कि अपनी अद्भुत कथा और रहस्यमय परंपराओं के कारण लोगों के आकर्...
भिलाई के नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास रविवार सुबह एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची...
लिटिया-बोरी मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में भिलाई निवासी आशीष चौधरी और ए. रवीश कुमार की...
राजस्व विभाग से रिटायर्ड खोरबाहरा राम साहू जांजगीर विगत 15 वर्षों से कम सुनाई देने की पीड़ा से व्यथित थे। समाचार पत्रों से पढ़कर उनके पुत्र के डी साह...