श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजनाः श्रम का सम्मान

Posted On:- 2024-09-13




कोरिया (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल ने प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की घोषणा की है।

जिला श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि असंगठित श्रमिकों, सफाई कर्मकारों के बच्चों और ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिकों के बच्चों के लिए कक्षा पहली से लेकर स्नातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर तक की पढ़ाई के लिए प्रमुख योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना, सफाई कर्मकारों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार और हमाल श्रमिक के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से इन परिवारों के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी पंजीकृत श्रमिकों से आग्रह किया है कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बच्चों की शिक्षा में मदद करें। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य को सशक्त बनाना है।

सरकार की इस पहल से श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका शैक्षिक और सामाजिक विकास संभव हो सकेगा।



Related News
thumb

अनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट की बिक्री और आपूर...

अनाधिकृत रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट की बिक्री और आपूर्ति करने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। परिवहन आयुक्त श्री एस....


thumb

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं

प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मंत्री श...


thumb

गोबर से प्राकृतिक खेती की जाए तो जमीन विषाक्त से उपजाऊ होगा : विशेष...

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के सारंगढ़ प्रवास के दौरान उनके मुख्य आतिथ्य में कलेक्टर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।...


thumb

सुदूर खुझी गांव तक अब सुगम हुआ पहुंच मार्ग

कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने विकासखण्ड उदयपुर के अत्यंत सुदूर ग्राम खुझी का दौरा किया। यह वही खुझी गांव है, जहां...


thumb

तीर्थयात्रियों को कलेक्टर ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थयात्रियों के जत्था को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना...


thumb

माता कौशल्या के संस्कारों ने बनाया प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत...

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रभु श्रीराम को माता कौशल्या के संस्कारों ने मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया, यह हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। वे आज चंद...